HomeHealth & Fitnessअत्याधुनिक तकनीक से पार्क अस्पताल में पहली रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल

अत्याधुनिक तकनीक से पार्क अस्पताल में पहली रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल

सिटीन्यूज़ नॉउ

पटियाला: पार्क अस्पताल, पटियाला ने अपनी पहली रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की । यह जटिल प्रोसीजर एक्सपर्ट ऑर्थोपेडिक टीम द्वारा उन्नत सर्जिकल तकनीकों और अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए डॉ सौरभ गर्ग के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न की गई।

मरीज कंधे की गंभीर बीमारी के कारण अत्यधिक दर्द और सीमित मूवमेंट की समस्या से जूझ रहा था। सर्जरी के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।

डॉ गर्ग ने कहा, रिवर्स शोल्डर रिप्लेसमेंट एक एडवांस्ड प्रोसीजर है, जो कंधे के गंभीर आर्थराइटिस से पीड़ित मरीजों के लिए सुझाई जाती है, विशेष रूप से तब जब रोटेटर कफ की मांसपेशियां पूरी तरह से फट गई हों या कंधे में जटिल फ्रैक्चर हुआ हो। यह सर्जरी कंधे की कार्यप्रणाली को बहाल करने में मदद करती है, दर्द को काफी हद तक कम करती है और मरीज की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाती है।

सीईओ-पार्क अस्पताल, कर्नल राजुल शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि उन्नत ऑर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में पार्क अस्पताल, पटियाला की साख को और मजबूत करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments