HomeEducationडीसी मॉडल स्कूल में प्रेप-1 के विद्यार्थियों की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित

डीसी मॉडल स्कूल में प्रेप-1 के विद्यार्थियों की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7 में प्रेप-1 के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, रोल प्ले और शो एंड टेल जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में रयान और अद्विक ने प्रथम, सात्विक और याशिका ने द्वितीय, जबकि रेयांश, शहबाज़, सान्वी रावत और सानवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने आत्मविश्वास, रचनात्मकता और उत्साह की झलक पेश की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री दीपिका भारद्वाज ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments