HomeSportएस ए जैन स्कूल में इंटर-हाउस कैरम व शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

एस ए जैन स्कूल में इंटर-हाउस कैरम व शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

अंबाला: एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में कक्षा सात के विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रणनीतिक सोच, एकाग्रता, निर्णय क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। सभी चार हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

शतरंज प्रतियोगिता में मृगावती सदन के नित्या, आराधना, गुरवंश और अरमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आत्मानंद सदन के अश्मित, तनिषा तथा वल्लभ सदन के पार्थ और देव द्वितीय, जबकि महावीर सदन के नंदिका, मन्नत, कार्तिक और रिद्धिम तृतीय स्थान पर रहे।

कैरम में बॉयज वर्ग में मृगावती सदन प्रथम तथा गर्ल्स वर्ग में आत्मानंद सदन विजेता रहा।प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत एवं प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने विजेताओं को सम्मानित कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शतरंज और कैरम जैसे खेल विद्यार्थियों की तार्किक सोच, धैर्य और समस्या-समाधान क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments