HomeNewsसाइंटिफिक कृषि पद्धतियाँ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

साइंटिफिक कृषि पद्धतियाँ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: टिकाऊ, सुरक्षित और साइंटिफिक कृषि पद्धतियाँ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, एनजीओ एग्रो केमिकल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसीएफआई) ने अवेयरनेस व इंटरैक्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर, कृषि विशेषज्ञों ने जिम्मेदार उत्पाद उपयोग, किसानों में जागरूकता की आवश्यकता, उद्योग और वितरकों की संयुक्त देखरेख पहलों, तथा बदलते नियामक मानदंडों के बीच सुरक्षित कृषि प्रथाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए, कृषि विभाग के मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. दारा सिंह ने कहा कि सरकार टिकाऊ कृषि प्रथाओं के अनुरूप फसल सुरक्षा उत्पादों के सुरक्षित और विवेकपूर्ण उपयोग पर अधिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्योग के प्रयासों का स्वागत करती है।उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि डीलरों और वितरकों की कैपेसिटी बिल्डिंग आवश्यक है, क्योंकि वे अक्सर किसानों के लिए तकनीकी मार्गदर्शन का पहला स्रोत होते हैं।

एसीएफआई के डायरेक्टर जनरल कल्याण गोस्वामी ने कहा कि दीर्घकालीन कृषि स्थिरता का समर्थन करने, सुरक्षित उपयोग प्रथाओं पर जागरूकता बढ़ाने और उभरते हुए नियामक ढांचों के अनुपालन को मजबूत करने के लिए मजबूत सहयोग बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments