सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: शाओमी इंडिया ने सोमवार को रेडमी नोट 17, 5G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश किया। कंपनी के मुताबिक, यह रेडमी का अब तक का सबसे बड़ी 8000 एमएएच सिलिकॉन-कार्बन बैटरी वाला स्मार्टफोन है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है।
इसमें 45 वॉट टर्बो चार्जिंग और 22.5 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा।फोन में 6.9 इंच का ट्रूकलर एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज अडैप्टिवसिंक रिफ्रेश रेट, 100 प्रतिशत डीसीआई-पी3 कलर गैमट और 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए हाइड्रोटच 2.0 और टीयूवी रीनलैंड आई-केयर सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।प्रदर्शन के लिए फोन में 4 नैनोमीटर आधारित स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 प्रोसेसर, 16 जीबी तक रैम (मेमोरी एक्सटेंशन सहित) और 2 टीबी तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
एंड्रॉइड 16 आधारित हाइपरओएस 3 पर चलने वाले फोन को चार साल के एंड्रॉइड और छह साल के सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। इसकी शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। बिक्री 13 अगस्त से एमआई डॉट कॉम, अमेजन और शाओमी रिटेल स्टोर्स पर होगी।

