HomeNewsसेक्टर-45 की गौशाला में भजनों से सजेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

सेक्टर-45 की गौशाला में भजनों से सजेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

1100 दीपों से होगा भगवान श्रीकृष्ण का भव्य आह्वान, परिवार सहित पहुंचने की अपील

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सेक्टर-45 स्थित गौशाला में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 1100 दीपों का सामूहिक प्रज्ज्वलन कर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य आह्वान किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपने-अपने दीप लेकर परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रतिभाशाली गायिका तेजस्विनी शर्मा की भक्ति संगीत प्रस्तुति होगी। वह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगी।तेजस्विनी फाउंडेशन के संस्थापक हर्ष शर्मा ने कहा कि जन्माष्टमी प्रेम, भक्ति, सेवा और संस्कारों का संदेश देने वाला पर्व है।

1100 दीपों का सामूहिक प्रज्ज्वलन इस आयोजन को आध्यात्मिक एवं भव्य स्वरूप प्रदान करेगा। गौरी शंकर सेवादल गौशाला, चंडीगढ़ के सचिन शर्मा ने कहा कि यह आयोजन श्रीकृष्ण भक्ति के साथ गौसेवा की भावना को समर्पित है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments