HomeEducationजीएनडीयू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित

जीएनडीयू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा उप-कुलपति प्रो. (डॉ.) करमजीत सिंह के संरक्षण में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ‘मेरा युवा भारत’ पहल के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘खेल की बात पीएम के साथ’ रहा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण किया गया, जिसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श हुआ। विश्वविद्यालय के निदेशक खेल डॉ. कंवर मनदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए खेलों को युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और दृढ़ता विकसित करने का प्रभावी माध्यम बताया।

उन्होंने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं विश्वविद्यालय की तलवारबाजी प्रशिक्षक जगमीत कौर तथा राष्ट्रीय मुक्केबाज नवरोप सिंह को खेल क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

संवाद के दौरान खेल तंत्र के विकास, प्रतिभा संवर्धन, युवाओं की भागीदारी तथा विकसित भारत@2047 के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई। भारत को प्रमुख खेल राष्ट्र बनाने और 2036 ओलंपिक की मेजबानी की आकांक्षा भी रेखांकित की गई।

एनएसएस समन्वयक डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. बलजीत कौर रियाड़, डॉ. हरकिरणदीप कौर सहित डॉ. विक्रम सिंह संधू, आदित्य परिहार, डॉ. गौरव दुरेजा और बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments