HomeNewsकिसानों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन

किसानों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन (आरएचएसएस) की महिला पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ किसान मंडी में किसानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने किसान भाइयों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और उनके सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

संगठन की अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें अन्नदाता कहा जाता है, क्योंकि वे देश के करोड़ों लोगों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने में योगदान देते हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रमन चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष सुनीता, मीडिया प्रभारी ज्योति और उपाध्यक्ष पूनम वर्मा सहित अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

राखी बांधने के बाद किसानों ने महिलाओं को उपहार देने की इच्छा जताई। संगठन की पदाधिकारियों ने उनसे भेंट किसी जरूरतमंद व्यक्ति को देने का आग्रह किया। कार्यक्रम से प्रभावित किसानों ने संगठन के साथ जुड़ने की इच्छा जताते हुए जरूरत के समय हरसंभव सहयोग का

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments