HomeNewsRCF कपूरथला में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल भावना का उत्सव

RCF कपूरथला में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल भावना का उत्सव

सिटीन्यूज़ नॉउ

कपूरथला: रेल डिब्बा कारखाना (आरसीएफ), कपूरथला में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल भावना और उत्साह के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य खेलों और शारीरिक फिटनेस के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

समारोह के तहत आरसीएफ एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आरसीएफ हॉकी अकादमी और सैनिक स्कूल कपूरथला के बीच मैत्रीपूर्ण हॉकी मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आरसीएफ हॉकी अकादमी ने सैनिक स्कूल को 4-3 से पराजित किया।

सैनिक स्कूल कपूरथला के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन आई. मनोज मेनन मुख्य अतिथि तथा आरसीएफ के महाप्रबंधक अजय नंदन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सैनिक स्कूल के 250 से अधिक विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों, पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ियों ने मैच का आनंद लिया।

इस अवसर पर हॉकी, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और कुश्ती सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आरसीएफ के ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आरसीएफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के.एस. असला, सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments