HomeNewsकर्मचारियों की हड़ताल के लिए सरकार जिम्मेदार : ओपी सिहाग

कर्मचारियों की हड़ताल के लिए सरकार जिम्मेदार : ओपी सिहाग

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पंचकूला जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग ने सफाई एवं फायर कर्मचारियों की जारी हड़ताल को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। सिहाग के नेतृत्व में जजपा नेताओं ने सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों से मुलाकात कर पार्टी की ओर से समर्थन दिया।

इस अवसर पर प्रदेश महिला प्रभारी डॉ. किरण पूनिया और प्रदेश उपाध्यक्ष केसी भारद्वाज भी मौजूद रहे। सिहाग ने कहा कि प्रदेशभर में हजारों सफाई कर्मचारी छह अगस्त से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 13 मई 2026 को कर्मचारी नेताओं के साथ हुए समझौते में सरकार ने कच्चे सफाई एवं फायर कर्मचारियों को नियमित करने, ठेका प्रथा समाप्त करने समेत कई मांगों पर सहमति जताई थी और 20 जून तक इन्हें लागू करने का आश्वासन दिया था।

उन्होंने कहा कि वादे पूरे न होने के कारण कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर हुए।जजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों से बातचीत कर मांगें जल्द स्वीकार करने की अपील की, ताकि शहरों में बढ़ती गंदगी से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर संकट न पैदा हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments