HomeNewsEWS कॉलोनी में बढ़े बिजली बिल और लटकती तारों को लेकर तंवर...

EWS कॉलोनी में बढ़े बिजली बिल और लटकती तारों को लेकर तंवर ने भाजपा पर साधा निशाना

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: वार्ड-35 के सेक्टर-49 स्थित EWS कॉलोनी में बढ़े बिजली बिलों और असुरक्षित बिजली तारों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के स्टेट मीडिया इंचार्ज एवं सिटीजन फोरम वार्ड-35 के प्रधान विक्रांत ए. तंवर ने भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बिजली बिल समाधान कैंप आयोजित करवाया, जिसमें CPDL अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर निपटारा किया। तंवर ने कहा कि दिहाड़ी मजदूरों के घरों में केवल पंखे होने के बावजूद एक हजार रुपये से अधिक के बिजली बिल आ रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

उन्होंने चंडीगढ़ में बिजली व्यवस्था के निजीकरण को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा कि आम उपभोक्ताओं के बिल बढ़े हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब पंजाब में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है तो चंडीगढ़ के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत क्यों नहीं मिल सकती।

निरीक्षण के दौरान तंवर ने कॉलोनी में खंभों और स्ट्रीट लाइटों पर खुले कनेक्शन तथा लटकती तारें भी देखीं। उन्होंने इन्हें गंभीर सुरक्षा खतरा बताते हुए प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और असुरक्षित वायरिंग हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली बिल के साथ लोगों की सुरक्षा भी प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। तंवर ने भविष्य में भी जनसमस्या समाधान कैंप जारी रखने की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments