HomeEducationदेश भगत यूनिवर्सिटी में खेलों के संग राष्ट्रीय खेल दिवस का जश्न

देश भगत यूनिवर्सिटी में खेलों के संग राष्ट्रीय खेल दिवस का जश्न

सिटीन्यूज़ नॉउ

मंडी गोबिंदगढ़: देश भगत विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय खेल समारोह का शानदार समापन हुआ। विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय की ओर से आयोजित समारोह में पुरुष एवं महिला वर्गों में फुटबॉल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों तथा विभिन्न विभागों की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

पुरुष फुटबॉल में वेस्ट अफ्रीका टीम विजेता, साउथ अफ्रीका उपविजेता रही, जबकि पीएनजी और भारत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। महिला फुटबॉल में मेडिकल टीम ने पहला और इंजीनियरिंग टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।

पुरुष बास्केटबॉल में टीम ए प्रथम, टीम बी द्वितीय और टीम सी (आयुर्वेद) तृतीय रही। महिला बास्केटबॉल में इंजीनियरिंग टीम विजेता और मेडिकल टीम उपविजेता रही। पुरुष वॉलीबॉल में नेट वॉरियर चैंपियन, डीबीयू यूनाइटेड दूसरे और अश्वगंधा (आयुर्वेद) तीसरे स्थान पर रहा।

महिला वॉलीबॉल में इंजीनियरिंग टीम ने खिताब जीता।पुरुष फुटबॉल में प्रिंस, अबोबी, डामिएल, डेरियस अलीमामी व कामारा तथा महिला बास्केटबॉल में मामाई सी, रेहेमा, इबा, अनेना, रेबेका व एम्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की भागीदारी से आयोजन में एकता व सांस्कृतिक विविधता का संदेश मिला।

समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफियां व पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. नवजोत कौर और खेल विभाग की टीम के समन्वय से हुआ। यह समारोह कुलाधिपति डॉ. ज़ोरा सिंह, प्रो-कुलाधिपति डॉ. तजिंदर कौर और कुलपति प्रो. (डॉ.) हर्ष सदावर्ती के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments