सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में पहली बार टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री को समर्पित ‘टेंट डेकोर इंडिया 2026’ का आयोजन 5 से 7 सितंबर तक एग्जीबिशन ग्राउंड, सेक्टर-34 में किया जाएगा। शोमैन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड (एग्जीबिशन डिवीजन) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 8,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में 60 से ज्यादा प्रदर्शक अपने 2,600 से अधिक उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। आयोजकों को 10 हजार से अधिक विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है।
शोमैन के डायरेक्टर सतीश शर्मा और ध्रुव शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य टेंट, डेकोर, कैटरिंग, हॉस्पिटैलिटी और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों को बिजनेस, नेटवर्किंग और नए बाजारों से जोड़ने का मंच उपलब्ध कराना है।
प्रदर्शनी में आधुनिक टेंट स्ट्रक्चर, वेडिंग एवं इवेंट डेकोरेशन, कैटरिंग उपकरण, फर्नीचर, लाइटिंग, साउंड सिस्टम और स्टेज सॉल्यूशंस प्रदर्शित होंगे।इसके साथ कैटरिंग एक्सपो, हॉस्पिटैलिटी एक्सपो, फर्नीचर एक्सपो तथा लाइट एंड साउंड एक्सपो भी आयोजित किए जाएंगे।
प्रदर्शनी को उत्तर भारत के विभिन्न उद्योग संगठनों का सहयोग प्राप्त है।प्रदर्शनी सुबह 11 से शाम 7 बजे तक चलेगी। विजिटर्स के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा तथा एयर-कंडीशंड हॉल के साथ कैफेटेरिया की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

