सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: बी.के.एम. विश्वास स्कूल, सेक्टर-9 में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में किंडरगार्टन के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भगवान गणेश की आराधना की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने गणेश वंदना सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्हें भगवान गणेश के महत्व तथा गणेश चतुर्थी से जुड़ी भारतीय परंपराओं की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि भगवान गणेश ज्ञान, बुद्धि, समृद्धि और शुभारंभ के प्रतीक माने जाते हैं।
विद्यालय में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और त्योहारों से परिचित कराने के साथ उनमें संस्कार, एकता, सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग की भावना विकसित करना रहा। नन्हे विद्यार्थियों के उत्साह और मासूम प्रस्तुतियों ने समारोह में विशेष आकर्षण पैदा किया।
विद्यालय की डायरेक्टर साध्वी नीलिमा विश्वास जी और प्रधानाचार्या श्रीमती अंजू बाला जी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
समारोह का समापन भगवान गणेश से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

