सिटीन्यूज़ नॉउ
कैथल। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने पहली वर्षगांठ के अवसर पर सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए पौधारोपण, रक्तदान और अन्नदान जैसी गतिविधियां आयोजित कीं। कंपनी ने एक वर्ष पूर्व स्टोर के शुभारंभ के दौरान प्रत्येक वर्षगांठ पर समाजसेवा से जुड़े कार्य करने का संकल्प लिया था।
वर्षगांठ पर आयोजित रक्तदान शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया और जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। कंपनी ने प्रत्येक ग्राहक के नाम एक पौधा लगाने और एक जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराने का संकल्प भी लिया है।
नेशनल सीएसआर हेड प्रियेश गामोट ने कहा कि वर्षगांठ केवल व्यावसायिक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि रक्तदान, पौधारोपण और अन्नदान जैसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र सामाजिक दायित्व प्रबंधक प्रकाश पुरोहित, स्टोर प्रबंधक संदीप समेत किसना की टीम के सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर त्योहारी सीजन के मद्देनजर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी घोषित किए गए, जिनमें ज्वेलरी की बनवाई पर छूट के साथ स्कूटी और कार जीतने का अवसर शामिल है।

