HomeNewsपीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

पीएचडीसीसीआई ने किया यंग आर्किटेक्ट फोरम का गठन

इन्स-आउट एक्सपो में युवा आर्किटेक्ट्स को मिला संवाद का मंच

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने 12वें इन्स-आउट एक्सपो के तहत यंग आर्किटेक्ट फोरम (वाईएएफ) का गठन किया। फोरम का उद्देश्य युवा आर्किटेक्ट्स और छात्रों को अनुभवी वास्तुकारों व उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद का मंच उपलब्ध कराना तथा पेशेवर क्षेत्र की चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान तलाशना है।

पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के को-चेयर सुव्रत खन्ना ने कहा कि फोरम युवाओं को बदलती कार्यप्रणाली, तकनीक और वास्तुकला के क्षेत्र में उभरते अवसरों को समझने में मदद करेगा। फोरम के संयोजक आर्किटेक्ट सुकुमार जयरथ ने युवा आर्किटेक्ट्स से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया।

आर्किटेक्ट कनिका बंसल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता को चुनौती के बजाय अवसर के रूप में देखने की बात कही। प्रसिद्ध आर्किटेक्ट यतिन पांड्या ने ‘डिजाइनिंग फॉर द प्लेस, पीपल एंड प्लैनेट’ विषय पर सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय जरूरतों के अनुरूप डिजाइन पर विचार रखे।

कार्यक्रम में पैनल चर्चा भी हुई, जिसमें आर्किटेक्ट दीपिका गांधी, प्रिया गुप्ता, जितेश मलिक और मोहित विज ने हिस्सा लिया। आर्किटेक्ट कलापी बुच ने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और समकालीन वास्तुकला के संबंध पर चर्चा की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments