HomeNewsसीडब्ल्यूसी चंडीगढ़ में निवारक सतर्कता प्रशिक्षण आयोजित

सीडब्ल्यूसी चंडीगढ़ में निवारक सतर्कता प्रशिक्षण आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (सीडब्ल्यूसी), क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की ओर से सतर्कता सप्ताह के तहत कर्मचारियों के लिए 29 और 30 सितंबर को दो दिवसीय निवारक सतर्कता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक आचरण और भ्रष्टाचार की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में सीबीआई चंडीगढ़ के इंस्पेक्टर पवन लांबा, हरियाणा सरकार के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल एडिशनल डायरेक्टर डॉ. यू.एस. मलिक, पंजाब सरकार के सेवानिवृत्त एडिशनल डायरेक्टर प्रीतपाल सिंह, GeM ट्रेनर दीपक शर्मा और SIEC के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अरुण भाटिया ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लिया।

सत्रों में सतर्कता जागरूकता, पारदर्शिता, नैतिक कार्यप्रणाली, खरीद प्रक्रियाओं और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। सीडब्ल्यूसी भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जिसे एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम के लिए ISO 37001:2016 प्रमाणन प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में चंडीगढ़ एवं पंचकूला क्षेत्रीय कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments