सिटीन्यूज़ नॉउ
खन्ना: लिवासा अस्पताल, खन्ना में पेशाब में बिना दर्द के खून आने और खून के थक्के निकलने की शिकायत लेकर पहुंचे 45 वर्षीय मरीज का सफल उपचार किया गया। जांच में मरीज की दाहिनी किडनी में 2.5 सेंटीमीटर का ट्यूमर पाया गया, जिसके किडनी कैंसर होने की आशंका थी। ट्यूमर किडनी के पेल्वीकैलिसियल सिस्टम तक फैला हुआ था।
सीटी स्कैन और अन्य जांचों के बाद लिवासा अस्पताल के यूरोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. अंगदजोत सिंह ने मरीज की लैप्रोस्कोपिक राइट रेडिकल नेफ्रेक्टॉमी सर्जरी की। करीब ढाई घंटे चली यह सर्जरी सफल रही। मरीज की रिकवरी संतोषजनक रही और ऑपरेशन के तीसरे दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
डॉ. अंगदजोत सिंह ने बताया कि न्यूनतम चीर-फाड़ वाली तकनीक से समय पर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता थी। वहीं, फैसिलिटी डायरेक्टर संजय पुरी ने कहा कि यह सफलता क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के अस्पताल के प्रयासों को दर्शाती है।
डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी कि पेशाब में बिना दर्द के खून आना या थक्के निकलना गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय तुरंत चिकित्सकीय जांच करवानी चाहिए।

