HomeNewsमहाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में ‘मेहंदीप्रेन्योर: कला से व्यवसाय तक’ प्रतियोगिता आयोजित

महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में ‘मेहंदीप्रेन्योर: कला से व्यवसाय तक’ प्रतियोगिता आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

बद्दी: महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, बद्दी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के स्पेक्ट्रम क्लब की ओर से विद्यार्थियों में उद्यमशीलता, रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मेहंदीप्रेन्योर: कला से व्यवसाय तक’ विषय पर बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 10 टीमों ने भाग लिया और अपनी मेहंदी कला के माध्यम से व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्पाद प्रचार, मूल्य निर्धारण, ग्राहक जुड़ाव और राजस्व अर्जन से संबंधित व्यावसायिक रणनीतियों की जानकारी दी। कार्यक्रम से पहले विद्यार्थियों ने अपनी सेवाओं के प्रचार-प्रसार और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न मार्केटिंग गतिविधियां कीं। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने ग्राहकों के लिए आकर्षक मेहंदी डिजाइन तैयार किए, जिससे लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रदीप सिंह वालिया, प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) आरके गुप्ता, चांसलर नामित श्री सुरेश गुप्ता, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) पंकज नांगलिया और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की निदेशक प्रो. (डॉ.) सविता शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमशीलता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments