HomeNewsकानून की पढ़ाई से हकीकत तक: एमएयू के विद्यार्थियों ने जेल और...

कानून की पढ़ाई से हकीकत तक: एमएयू के विद्यार्थियों ने जेल और अदालत की कार्यप्रणाली को करीब से जाना

सिटीन्यूज़ नॉउ

बद्दी: महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक गतिविधियों के तहत सोलन स्थित उप-जेल और कसौली कोर्ट का भ्रमण किया। इस दौरान 22 विद्यार्थियों ने एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार और प्राध्यापिका मनीषा के साथ उप-जेल का दौरा किया।

सहायक जेल अधीक्षक रमेश चौहान ने विद्यार्थियों को कैदियों के पुनर्वास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कैदियों को उपलब्ध कराई जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी बताया।

विद्यार्थियों ने जेल में संचालित बेकरी का निरीक्षण किया और कैदियों द्वारा तैयार किए जाने वाले नमकीन व बिस्कुट की जानकारी ली।इसके अलावा 26 विद्यार्थियों ने सहायक प्राध्यापिका मानवि के मार्गदर्शन में कसौली कोर्ट का शैक्षणिक भ्रमण किया और न्यायालय की कार्यप्रणाली को करीब से समझा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. प्रदीप सिंह वालिया और चांसलर सुरेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रो-चांसलर प्रो. डॉ. आर.के. गुप्ता, रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. पंकज नागलिया, स्कूल ऑफ लॉ की निदेशिका प्रो. डॉ. ऋचा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments