HomeNewsआईएसबी इनसाइट्स फोरम में एआई, कारोबार, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के मुद्दों...

आईएसबी इनसाइट्स फोरम में एआई, कारोबार, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के मुद्दों पर हुआ व्यापक मंथन

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी) के हैदराबाद परिसर में आईएसबी इनसाइट्स फोरम के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षाविदों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और समाजसेवियों ने आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों के समाधान पर विचार साझा किए।

आईएसबी के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस फोरम का मुख्य उद्देश्य अकादमिक शोध को व्यावसायिक गतिविधियों और सरकारी नीतियों से जुड़े व्यावहारिक निर्णयों के साथ जोड़ना रहा।इस अवसर पर द कन्वर्जेंस फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष आशीष धवन को शोध एवं ज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए आईएसबी रिसर्च कैटेलिस्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य वक्ता प्रो. फणीश पुराणम ने एआई के दौर में संगठनों के संचालन में मानवीय भूमिका, जवाबदेही और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, आईएसबी के डीन प्रो. मदन पिल्लुतला ने शोध आधारित शिक्षा और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

कार्यक्रम में छह पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं, जिनमें एआई और वित्तीय नवाचार, आर्थिक संकट, रोजगार सृजन, कामकाजी महिलाओं की प्रगति तथा सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments