HomeNewsमैकमा एक्सपो-2026 में मशीन टूल्स और औद्योगिक तकनीक का होगा प्रदर्शन

मैकमा एक्सपो-2026 में मशीन टूल्स और औद्योगिक तकनीक का होगा प्रदर्शन

500 से अधिक प्रदर्शक, 50 हजार आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद; 11 से 14 दिसंबर तक सेक्टर-17 में आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मशीन टूल्स, औद्योगिक स्वचालन और लेजर तकनीक से जुड़ी प्रमुख प्रदर्शनी मैकमा एक्सपो-2026 का 13वां संस्करण 11 से 14 दिसंबर तक सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा।फॉर्च्यून एग्जीबिटर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर से 500 से अधिक प्रदर्शक 10 हजार से अधिक उत्पादों एवं आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। इसमें 50 हजार से अधिक आगंतुकों के पहुंचने की उम्मीद है।

प्रदर्शनी में मशीन टूल्स, लेजर तकनीक, सटीक इंजीनियरिंग, औद्योगिक स्वचालन और आधुनिक विनिर्माण समाधानों से जुड़ी नवीनतम तकनीकें देखने को मिलेंगी। इसका उद्देश्य निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं, डीलरों, वितरकों और एमएसएमई को एक मंच प्रदान कर व्यावसायिक सहयोग एवं नए अवसर विकसित करना है।

आयोजक करमजीत सिंह ने बताया कि एक्सपो उद्योग जगत को नवीनतम तकनीकों से जोड़ने और व्यावसायिक साझेदारियां बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रदर्शनी में चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज, एफआईसीओ सहित विभिन्न औद्योगिक संगठन सहयोगी भागीदार होंगे, जबकि सिडबी बैंकिंग पार्टनर और टीईसी तकनीकी पार्टनर रहेगा। इच्छुक प्रदर्शक एवं आगंतुक वेबसाइट www.machmaexpo.com पर पंजीकरण कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments