Home Blog Page 150

जीजीडीएसडी कॉलेज राज्यपाल के नेतृत्व में आयोजित नशा मुक्त भारत अभियान पदयात्रा

सिटीन्यूज़ नॉउ, चंडीगढ़ । मादक द्रव्यों के सेवन के बढ़ते खतरे के खिलाफ दृढ़ संकल्प के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में नशा मुक्त भारत अभियान पदयात्रा में शामिल हुआ। पंडित मोहन लाल एसडी कॉलेज फॉर गर्ल्स, फतेहगढ़ चूड़ियां में आयोजित इस कार्यक्रम में जीजीडीएसडी कॉलेज सोसाइटी के महासचिव प्रो. अनिरुद्ध जोशी, वित्त सचिव जतिंदर भाटिया और जीडीडीएसडी कॉलेज, चंडीगढ़ के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा उपस्थित थे। उनके साथ पंडित मोहन लाल एसडी कॉलेज फॉर गर्ल्स की प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कौर और पंडित मोहन लाल ग्लोबल स्कूल, फतेहगढ़ चूड़ियां की प्रिंसिपल वरिंदर कौर भी मौजूद थीं।

पदयात्रा वीरवार को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के पवित्र परिसर से शुरू हुई थी और यह शुक्रवार को बदेशा मैरिज पैलेस से शुरू हुई और पंडित मोहन लाल जीजीडीएसडी कॉलेज फॉर गर्ल्स, फतेहगढ़ चूड़ियां में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने नशे की लत के खिलाफ लड़ाई में सामूहिक सामाजिक कार्रवाई की अपील की।

इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के प्रति एकजुट प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए शपथ भी दिलाई गई।इस अवसर को यादगार बनाने के लिए दो हजार से अधिक व्यक्तियों को लंगर परोसा गया, जो करुणा, सेवा और एकता के स्थायी मूल्यों का प्रतीक था। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक उत्साह से भरपूर रहा, क्योंकि स्टूडेंट्स ने पारंपरिक गिद्दा और जागो के जोशीले प्रदर्शन के साथ-साथ एक शक्तिशाली नुक्कड़ नाटक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जीजीडीएसडी कॉलेज सोसाइटी द्वारा राज्यपाल को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और जन कल्याण के प्रति अटूट समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया गया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने इस कार्यक्रम को इतनी गहराई, गरिमा और पैमाने के साथ आयोजित करने के लिए कॉलेज प्रबंधन, फैकल्टी और छात्रों के अथक प्रयासों की सराहना की।

गौरतलब है कि 15 दिनों के अंदर जीजीडीएसडी कॉलेज सोसाइटी द्वारा प्रबंधित संस्थानों में राज्यपाल की यह दूसरी विजिट थी जो सार्थक शैक्षिक और सामाजिक पहल को आगे बढ़ाने में सोसाइटी की प्रभावशाली भूमिका की पुष्टि है। ऐसे आयोजनों में अपनी निरंतर भागीदारी के माध्यम से, जीजीडीएसडी कॉलेज सोसाइटी सामाजिक रूप से जागरूक नागरिकों को पोषित करने और एक प्रबुद्ध, प्रगतिशील और नशा मुक्त समाज को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

इंफिनिटम नेटवर्क सॉल्यूशंस ने भारत के डिजिटल क्रिएटर्स की अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए राजीव लक्ष्मण शामिल रियलिटी टीवी आइकॉन

सिटीन्यूज़ नॉउ, चंडीगढ़ : राजीव लक्ष्मण कई वर्षों से भारतीय टेलीविजन पर एक जाना-पहचाना और पसंदीदा चेहरा रहे हैं, जिन्हें रोडीज़ विद रघु और स्प्लिट्सविला जैसे रियलिटी शो के सह-निर्माण और होस्टिंग के लिए जाना जाता है। अब इंफिनिटम नेटवर्क सॉल्यूशंस में शामिल होकर उन्होंने एक नई भूमिका में कदम रखा है – जो उन्हें कैमरे के पीछे ले जाती है। इंफिनिटम नेटवर्क सॉल्यूशंस 2017 में हैदराबाद में स्थापित, भारत के सबसे तेजी से बढ़ते, क्षेत्र निरपेक्ष कंटेंट प्लेटफॉर्म्स (region-agnostic content platforms) में से एक, जो किसी क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं है और क्रिएटर्स यानी रचनाकारों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है।

कंपनी ने डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञता के साथ कंटेंट क्रिएशन की क्षमताओं को जोड़ते हुए खुद को एक हाइब्रिड आर्गेनाईजेशन के रूप में सफलतापूर्वक स्थापित किया है। राजीव और इंफिनिटम नेटवर्क सॉल्यूशंस का एक साथ आना दो दिग्गजों का मिलन है, जो एक डायनेमिक प्लेटफॉर्म (dynamic platform) का निर्माण करता है जो नई आवाजों, प्रतिभाओं और रोमांचक कंटेंट के लिए अवसर प्रदान कर तरक्की के दरवाजे खोलता है और यह भी सुनिश्चित करता है कि अधिक क्रिएटर्स अपने जुनून को करियर में बदल सकें। इस कदम को बढ़ाते हुए राजीव अपने तीन दशकों के अनुभव के साथ युवा डिजिटल क्रिएटर्स को, खासतौर पर गैर-मेट्रो मार्केट्स के क्रिएटर्स को तेजी से विकसित हो रहे कंटेंट स्पेस में समर्थन, मार्गदर्शन और प्रस्तुति का अवसर देकर (exposure) सशक्त और उन्नत बनाने के मिशन पर हैं।अधिकतर राजीव को उनकी ऑनस्क्रीन उपस्थिति के कारण जानते हैं जबकि उन्होंने जाहिर किया कि उनका असली जुनून हमेशा पर्दे के पीछे का रहा है।

उन्होंने बताया कि “एक चीज जो रियलिटी शो ने मुझे सिखाई है, वह है प्रतिभा को पहचानना और उन्हें सफलता दिलवाकर आगे बढ़ाना। इन शो के माध्यम से प्रतिभा की पहचान करने के मेरे अनुभव ने मुझे उन युवा क्रिएटर्स का सहयोग करने के लिए तैयार किया है, जिन्हें अपने कंटेंट का मोनेटाइजेशन (monetization) करने और अपनी क्षमता को उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

राजीव को विशेष रूप से उन क्रिएटर्स का समर्थन करने का शौक और जुनून है जिनका कंटेंट रचनात्मकता से भरपूर है लेकिन पहुंच या संसाधनों की कमी के कारण वे ऊपर तक नहीं जा पाते। उन्होंने कहा कि “गैर-मेट्रो बाजारों के क्षेत्रीय (Regional) क्रिएटर्स सीमित संसाधनों के बावजूद अपने कंटेंट में अद्भुत ऊर्जा लाते हैं। इंफिनिटम नेटवर्क सॉल्यूशंस इन क्रिएटर्स को मेंटरशिप, एआई-संचालित बहुभाषी रणनीतियां (multilingual strategies) प्रदान कर भारतीय व वैश्विक दर्शकों के बड़े स्तर तक पहुंच प्रदान करने का लक्ष्य रखता है। उन्होंने बताया कि “मैं इन लोगों के लिए चीयरलीडर हूं, और मैं उनकी यात्रा का हिस्सा और लॉन्च पैड की आधारशिला बनना चाहता हूं।”

पोको सी71 का अल्टीमेट ब्लॉकबस्टर अब किफायती कीमतों पर उपलब्ध

सिटीन्यूज़ नॉउ, चंडीगढ़। शुक्रवार को मेड ऑफ एमएडी(मैड) यानि माइंड्स, एटीट्यूड, एंड डिटरमिनेश सिद्धांत पर बनाया हाई परफार्मेंस तकनीक परफॉर्मेंस-फोकस्ड टेक ब्रांड पोाको ने बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में पोको सी71 का श्रीगणेश किया।

ज्ञात रहे कि पोको सी71 मात्र 6,499 रूपए में एकमात्र स्मार्टफोन है जो 6.88 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, 120एचजैड अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और टीयूवी राइनलैंड ट्रिपल आई प्रोटेक्शन जैसी प्रीमियम विशेषताएं व वेट टच डिस्प्ले तकनीक के साथ उपलब्ध होगा। रिफाइंड, स्टाइलिश कैमरा डेको के साथ स्लीक फ्लैट फ्रेम डिवाइस को एक प्रीमियम लुक और फील देता है। एक प्रीमियम गोल्डन रिंग कैमरा डेको और बोल्ड, आकर्षक लुक के लिए एक खास स्प्लिट-ग्रिड डिज़ाइन की विशेषता है। केवल 8.26 मिमी पतला होने से यह एक आरामदायक पकड़ प्रदान करता है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए पोको इंडिया के कंट्री हेड हिमांशु टंडन ने बताया कि नए पोको सी71 एक ऐसा डिवाइस है जो पावर, परफॉरमेंस और इनोवेशन का प्रतीक है। किफायती होने के बावजूद इसमें क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया गया है। स्टाइलिश डिजाइन और गोल्ड, ब्लू और ब्लैक तीन रंगों में पोको मल्टीटास्किंग और 2+4 साल के सेफ्टी अपडेट के लिए एंड्रॉइड 15 के साथ 12जीबी रैम के साथ उपलब्ध है।

कुल मिलाकर पोको सी71 अब 4जीबी रैम+64 जीबी स्टोरेज मॉडल 6,499/- में और 6जीबी रैम+ 128जीबीस्टोरेज मॉडल 7,499/- में उपलब्ध होगा जबकि केवल एयरटेल उपयोगकर्ताओं को 5,999/- में प्राप्त कर सकते हैं। विशेष ऑफर 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होंगे।

विदेशी मेहमान की जान बौद्ध भिक्षु एवं चंडीगढ़ निवासी ने बचाई

सिटीन्यूज़ नॉउ, मैकलोड़ गंज । मेहमान नवाजी एवं सेवा भाव के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध भारतीय मूल निवासियों ने एक बार फिर इस कहावत को सही सिद्ध किया है , एक अजनबी विदेशी मेहमान की जान बचा कर। मामला मैकलोड़ गंज के भाक्षु नाग पहाड़ी का है , जहां एक विदेशी मेहमान टॉम पहाड़ी से फिसल कर नीचे गहरी खाई में जा गिरे। मौके पर मौजूद चंडीगढ़ निवासी अर्जन सिंह एवं सुमन ने जब इस घटना को देखा तो ,अपनी जान की परवाह ना करते हुए और समय को ना गवाते हुए, विदेशी मेहमान को बचाने के लिए, गहरी खाई में उतर गए।

अर्जन सिंह ने बताया कि वे अपने मित्र सुमन के साथ मैकलोड़ गंज के भाक्षु नाग पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने आए हुए थे, ट्रैकिंग के समय उन्होंने देखा कि विदेशी मेहमान टॉम भाई साहब पहाड़ी से फिसल कर नीचे पत्थरों से भरी खाई में गिर गए , ऊपर से देखने पर हमें लगा कि यह अचेत हो गए हैं, इनको देखते ही हम दोनों कूद कर नीचे गए, इनको उठाया, इनके सिर के पीछे से खून बह रहा था, मैंने अपने रुमाल से उसको रोका, जैसे तैसे हमने इनको होश में लाने का प्रयास किया ।

होश में लाने के बाद, टॉम को कंधों पर उठाकर, गहरी खाई से ऊपर लेकर आए । इनको कंधों पर लेकर आना काफी मुश्किल हो रहा था, तभी वहां देवदूत की तरह एक भारी भरकम बौद्ध भिक्षु आए और उन्होंने इनको अपने कंधों पर उठाया और ऊपर उन्हें, उस जगह तक ले आए , जहां पर हम ट्रैक कर सकते थे । वहां पर हमने टॉम को पानी पिलाया और उनकी कुशल पूछी, सब कुछ ठीक लगने पर हम इनको अपने साथ ही नीचे मैकलोडगंज तक लेकर आए । टॉम भाई साहब बच तो गए पर इनके सिर के पीछे कुछ टांके आए और थोड़ा सा खून बहा, वह खून मेरे जैकेट में भी लग गया था। किसी की जान बचा कर हमें एक सकून मिला।

उन्होंने कहा कि जब हम नीचे कूदे इनको रेस्क्यू करने के लिए तो हमारे दिमाग़ में कहीं नहीं आया कि हम अपना मोबाइल निकालें और वीडियो बनाएं या ऐसा कुछ करें कि हमें लोग देख सकें, ऊपर आने पर हमें खेद भी हुआ कि अगर ऐसी वीडियो बनाते तो शायद लोग ज्यादा हमें देखते लेकिन दिल में तसल्ली थी कि हमने ऐसा कुछ नहीं सोचा और सीधे इनको बचाने के लिए कूद पड़े , कई लोगों ने हमारी वीडियो जरूर बनाई है नीचे कूद कर जाते हुए और इनको रेस्क्यू करते हुए की। परंतु वीडियो बनाने से ज्यादा जरूरी था किसी की जान बचाना।

फोर्टिस मोहाली में ‘कोलोरेक्टल कैंसर’ पर संगोष्ठी का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ, चंडीगढ़ : कोलोरेक्टल कैंसर, जो कि सबसे अधिक रोके जा सकने वाले कैंसरों में से एक है, के बावजूद हर साल अनगिनत जानें लेता है। इसकी शुरुआती पहचान के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट, मोहाली ने कोलोरेक्टल कैंसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें देशभर से प्रमुख विशेषज्ञ और चिकित्सक शामिल हुए।इस संगोष्ठी में राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त अतिथि वक्ताओं ने प्रस्तुतियाँ दीं, जिसमें उन्होंने कोलोरेक्टल कैंसर देखभाल के भविष्य को आकार देने वाली नवीन तकनीकों और चिकित्सीय दृष्टिकोणों पर अपने विशेषज्ञता और अंतर्दृष्टि साझा की।।

इसे रोकने के लिए संतुलित आहार, जिसमें फल, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल हों, को बढ़ावा देना, नियमित शारीरिक गतिविधि करना और प्रोसेस्ड फूड व रेड मीट के सेवन को सीमित करना आवश्यक है।इसके अलावा, 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों या जिनके परिवार में कोलोरेक्टल कैंसर का इतिहास है, उनके लिए प्रारंभिक स्क्रीनिंग और समय पर कोलोनोस्कोपी अत्यंत आवश्यक है। इससे कैंसर का शीघ्र पता लगाकर उपचार के बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। डॉ. बेदी ने जोर देकर कहा कि सार्वजनिक जागरूकता अभियानों के माध्यम से इन निवारक उपायों पर जोर देने से भारत में कोलोरेक्टल कैंसर के बोझ को कम करने में मदद मिल सकती है।इस संगोष्ठी में देशभर से 130 से अधिक प्रतिनिधियों, कोलोरेक्टल कैंसर सर्जनों और ऑन्कोलॉजिस्ट ने भाग लिया।

कार्यक्रम में कोलोरेक्टल कैंसर के प्रबंधन में नवीनतम उपचार पद्धतियों और प्रगति पर चर्चा की गई।इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र भल्ला, डायरेक्टर, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग; डॉ. केतन डंग, कंसल्टेंट, मेडिकल ऑन्कोलॉजी; डॉ. आर.पी. डोले, डायरेक्टर, जनरल, लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी; डॉ. राजीव कपूर, एडिशनल डायरेक्टर, जनरल, लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जरी और डॉ. मनीषी बंसल, सीनियर कंसल्टेंट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी उपस्थित थे।

फोर्टिस कैंसर इंस्टीट्यूट कैंसर देखभाल को उन्नत बनाने के लिए निरंतर शिक्षा और पेशेवर विकास के प्रति समर्पित है। इस संगोष्ठी में विशेषज्ञों की भागीदारी ने कैंसर के खिलाफ लड़ाई में सहयोग और जागरूकता के महत्व को और अधिक सुदृढ़ किया।

पार्क अस्पताल से डल्लेवाल को मिली छुट्टी

सिटीन्यूज़ नॉउ, पटियाला, 3 अप्रैल: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को गुरुवार को पार्क अस्पताल, पटियाला से छुट्टी दे दी गई। डल्लेवाल को 23 मार्च को जालंधर से पार्क अस्पताल जो 350 बेड और 150 आईसीयू बेड के साथ पटियाला का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, में स्थानांतरित किया गया था।

पार्क अस्पताल पटियाला में इंटरनल मेडिसिन सलाहकार डॉ पवित्तर सिंह ने कहा, “अस्पताल में भर्ती होने के समय, डल्लेवाल की हालत बहुत लंबे समय अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के कारण बहुत खराब थी। 90/60 के रक्तचाप के साथ, उनका सैचुरेशन 95% था, उच्च कीटोन्स स्तर था और यूरिन आउटपुट शून्य था।”27 मार्च तक 4 दिन तक डल्लेवाल आईसीयू में रहे। डॉ पवित्तर ने बताया कि पार्क से छुट्टी के समय डल्लेवाल का रक्तचाप 120/80 और सैचुरेशन 100% था।

गोल्डन हट वाले राम सिंह राणा ने की किसानों के लिये मुहिम की शुरुआत

सिटीन्यूज़ नॉउ, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ प्रेस क्लब में राम सिंह राणा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा किआइये मिल कर बनायें फिर से पुराना /रंगला पंजाब , हरियाणा ,पंजाब व हिमाचल वासी आपसी मेलजोल व भाईचारे की अनुपम मिसाल कायम करें व नए वृहद ,सफल पंजाब का सृजन करें ।

राम सिंह राणा का कहना है कि किसानों ने लम्बे आंदोलन के जरिए अपनी मांगों को मनवाने में असमर्थ रहे हैं , ऐसे में उन्होंने सभी किसानों को एकजुट होने की अपील करते हुए एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है ताकि सारे देश के किसानों व किसानों का अन्न खाने वाले भारतीयों से किसानों के हित में वॉइस ऑफ किसान ऐप के द्वारा जोड़कर किसने की हिस्सा बनने की अपील की।

राम सिंह राणा का कहना है कि जब करोड़ की संख्या में इस ऐप के जरिए देशवासी जुड़ जाएंगे तो सरकार को किसानों की मांगे मानने को बाध्य होना ही पड़ेगा । विशेषता सभी किसान भाइयों से अपील की सभी एकजुट होकर किसानों की लड़ाई लड़ें , राम सिंह राणा किसानों की लड़ाई ऐप से जुड़े करोड़ों किसानों व भारतीयों की आवाज व उनकी जायज मांगों को सरकार को मांगने को बाध्य कर देंगे

सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर पी. शिल्पा धार ने ज़ीरकपुर में हैदराबादी पर्ल्स एंड ज्वेलर्स का किया उद्घाटन

सिटीन्यूज़ नॉउ, ज़ीरकपुर । ट्राईसिटी की प्रसिद्ध सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर पी. शिल्पा धार ने वी आई पी रोड़ जीरकपुर पर स्थित चंडीगढ़ सिटी सेंटर (सीसीसी) में ‘हैदराबादी पर्ल्स एंड ज्वेलर्स’ और अपने नए कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस भव्य उद्घाटन समारोह में फिल्म इंडस्ट्री और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों, जिनमें मशहूर पंजाबी गायक सारंग सिकंदर , गायक विक्की और अभिनेता विक्रम रांझा ने शिरकत की। इसके साथ ही बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ और गीतकार कुमार ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दीं, जिन्हें कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया गया।

इस मौके पर सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए पी. शिल्पा धार ने इस नए कार्यालय का श्रेय अपने गुरु, आचार्य स्वर्गीय पी. खुराना, उनके गुरु और अपने वर्तमान गुरु स्वामी एस. चंद्रा को दिया।नए शो-रूम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हैदराबादी पर्ल्स ज्वेलर्स चंडीगढ़ के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित ब्रांड्स में से एक है, जो पहले से ही सेक्टर 17 और 47 में स्थित है। अब इस विरासत को ज़ीरकपुर तक लाने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा नया शो-रूम बेहतरीन मोती ज्वेलरी, प्रमाणित रत्न और आध्यात्मिक कलाकृतियों का अद्भुत संग्रह प्रस्तुत करता है।

यह सिर्फ एक ज्वेलरी स्टोर नहीं, बल्कि परंपरा, भव्यता और आध्यात्मिक ज्ञान का संगम है, जो सुंदरता और दिव्य मार्गदर्शन दोनों की तलाश करने वालों के लिए एक ही स्थान पर अनुभव प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान विशेष उद्घाटन ऑफर्स उपलब्ध रहेंगे, जहां ग्राहक न केवल संग्रह का आनंद उठा सकते हैं, बल्कि व्यक्तिगत परामर्श सेवाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

जैक एंड जोंस, वेरो मोडा और ओनली ने लुधियाना में मल्टी-ब्रांड स्टोर का किया शुभारंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ, लुधियाना। प्रमुख फ़ैशन ब्रांड जैक एंड जोंस, वेरो मोडा और ओनली ने एक नए मल्टी-ब्रांड स्टोर के शुभारंभ के साथ लुधियाना में अपना विस्तार किया है। आज 2 अप्रैल को हुआ भव्य उद्घाटन शहर के फ़ैशन-फ़ॉरवर्ड समुदाय के लिए एक रोमांचक मील का पत्थर साबित होगा। लुधियाना के मध्य, 2,500 वर्ग फ़ुट में फैला यह स्टोर पुरुषों और महिलाओं के लिए नए ट्रेंड्स और स्टाइल को प्रदर्शित करते हुए एक शॉपिंग का व्यापक अनुभव प्रदान करता है।

जैक एंड जोंस, वेरो मोडा और ओनली के नवीनतम स्प्रिंग/समर 2025 कलेक्शन को एक साथ लाते हुए, यह स्टोर स्टाइलिश, उच्च फ़ैशन परिधानों की एक विस्तृत शृंखला प्रदान करता है। चाहे वह जैक एंड जोंस का बोल्ड, ट्रेंड-संचालित फैशन हो, वेरो मोडा की प्रीमियम और सुरुचिपूर्ण स्टाइल हों, या ओनली का न्यू-जेन स्ट्रीटवियर हो, खरीदार वैरायटी खोज सकते हैं जो उनकी अनोखी स्टाइल से मेल खाते हैं।

इस अवसर पर ग्लैमर का स्पर्श देते हुए, रवनीत ने रिबन-कटिंग समारोह के साथ स्टोर का उद्घाटन किया, और नवीनतम कलेक्शन देखने के लिए ग्राहकों को आमंत्रित किया। रवनीत सिंह ने सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचित करते हुए कहा कि लुधियाना में जैक एंड जोंस, वेरो मोडा और ओनली के लॉन्च का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। ये ब्रांड फ़ैशन इंडस्ट्री में प्रमुख रहे हैं और लुधियाना में इनकी मौजूदगी शहर के जानदार फ़ैशन परिदृश्य में चार चाँद लगाती है। लुधियाना एक ऐसा शहर है जहाँ फैशन का माहौल काफ़ी सक्रिय है और यह स्टोर ट्रेंडसेटर्स के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बनने के लिए तैयार है।

आदर्श पब्लिक स्कूल सेक्टर-20बी, चंडीगढ़ में हवन समारोह

सिटीन्यूज़ नॉउ, चंडीगढ़ । आदर्श पब्लिक स्कूल सेक्टर-20बी चंडीगढ़ ने भगवान से आशीर्वाद लेने और नए सत्र की शुरुआत करने के लिए स्कूल परिसर में हवन समारोह का आयोजन किया। सभी को प्रसाद वितरित किया गया। प्रधानाचार्य सुनीता ठाकुर ने सभी बच्चों को बधाई दी और स्कूल में नए सत्र में उनका स्वागत किया।