Tuesday, February 17, 2026
HomeNewsसोनीपत से 7 जेलों के पैट्रोल पंपों का लोकार्पण करेंगे जेल मंत्री

सोनीपत से 7 जेलों के पैट्रोल पंपों का लोकार्पण करेंगे जेल मंत्री

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। कुरूक्षेत्र में पायलेट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद रविवार को प्रदेश की सात जेल परिसरों में स्थापित पैट्रोल पंपों का लोकार्पण जेल मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा द्वारा सोनीपत से किया जाएगा। इन पैट्रोल पम्पों पर अच्छे आचरण वाले बंदियों की ड्यूटी लगाई जाती है।आज यहां जानकारी देते हुए कारागार विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को प्रदेश में सात जिला जेलों में स्थापित किए गए पैट्रोल पंपों का शुभारंभ किया गया।

सोनीपत जिला जेल परिसर में सुबह 10 बजे जेल मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा सोनीपत के साथ-साथ करनाल, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला, यमुनानगर और नूंह में स्थापित हुए पैट्रोल पंपों का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान महानिदेशक, कारागार आलोक कुमार राय, जेल विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments