सिटीन्यूज़ नॉउ
करनाल: लिवासा अस्पताल, करनाल में मिनिमली इनवेसिव सर्जरी (एमआईएस) तकनीक से दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण की दो सफल सर्जरी की गईं। सर्जरी के 24 घंटे के भीतर दोनों मरीज चलने लगे, जबकि उन्हें तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी दिए जाने की उम्मीद है।दोनों मरीज लंबे समय से घुटनों के दर्द, अकड़न और चलने-फिरने में परेशानी से जूझ रहे थे।
अस्पताल के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. गितेश सिंह ने दोनों मरीजों का बाइलेटरल टोटल नी रिप्लेसमेंट किया। सर्जरी में आधुनिक एमआईएस तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिससे चीरे, ऊतकों को नुकसान और रक्तस्राव कम करने में मदद मिली। बेहतर रिकवरी प्रोटोकॉल और बिना टांकों वाली क्लोजर तकनीक भी अपनाई गई।
अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर ग्लैडविन नैयर ने कहा कि आधुनिक उपचार तकनीकों और बेहतर देखभाल के माध्यम से मरीजों को जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने में मदद करना अस्पताल की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जॉइंट रिप्लेसमेंट सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए अस्पताल लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार कर रहा है।

