HomeNewsचंडीगढ़ लिटफेस्ट में साहित्यिक सितारों की महफिल

चंडीगढ़ लिटफेस्ट में साहित्यिक सितारों की महफिल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: चंडीगढ़ लिटफेस्ट (सीएलएफ) लिटराटी-2026 का 14वां संस्करण 5 और 6 दिसंबर को सुखना लेक स्थित लेक क्लब में आयोजित होगा। चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी की ओर से आयोजित महोत्सव की थीम ‘द पावर ऑफ वर्ड्स’ रखी गई है। इसमें साहित्य, संस्कृति, इतिहास, राजनीति, आध्यात्मिकता और समकालीन विषयों पर चर्चा होगी।

महोत्सव में पदमा विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, फिल्म निर्माता मुजफ्फर अली, लेखिका सीमा आनंद, सांसद एवं कवयित्री डॉ. थमिझाची थंगापांडियन, पत्रकार शाहिद सिद्दीकी, शेफ पंकज भदौरिया, राजनयिक लक्ष्मी मुर्देश्वर पुरी और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां भाग लेंगी। चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी की चेयरपर्सन एवं फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य साहित्य और विचारों के माध्यम से बौद्धिक संवाद तथा सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

दो दिवसीय आयोजन में कविता, पंजाबी सिनेमा, मीडिया, राजनीति, भारतीय इतिहास, कला और वित्तीय जागरूकता से जुड़े सत्र आयोजित होंगे। सीएलएफ लिटराटी बुक अवॉर्ड्स-2026 में अंग्रेजी फिक्शन के लिए अमीश त्रिपाठी, अंग्रेजी नॉन-फिक्शन के लिए शाहिद सिद्दीकी और हिंदी साहित्य के लिए नासिरा शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।

प्रत्येक विजेता को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार मिलेगा। पुरस्कार वितरण समारोह 6 दिसंबर को शाम 4 बजे होगा। महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ थिएटर एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स वर्कशॉप भी आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments