सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: विश्वास फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत ऋषि संकल्प विश्वास जी के जन्मोत्सव के अवसर पर संस्था की ओर से जरूरतमंद परिवारों को 100 कंबल वितरित किए गए। यह सेवा पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित झुग्गियों में रहने वाले परिवारों को सर्दी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई।
तरपाल से बनी झुग्गियों में सीमित संसाधनों के बीच जीवनयापन कर रहे परिवारों को सर्दी के मौसम में होने वाली परेशानियों को देखते हुए फाउंडेशन ने यह पहल की। ऋषि संकल्प विश्वास जी की स्मृति को मानव सेवा से जोड़ते हुए जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई गई।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और उनके दुख-दर्द में सहभागी बनना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि ऋषि संकल्प विश्वास जी के जन्मोत्सव पर किया गया यह सेवा कार्य उनके प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है।
फाउंडेशन ने समाज के लोगों से भी अपील की कि वे सर्दी के मौसम में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आएं और उन्हें राहत पहुंचाने में अपना योगदान दें।इस अवसर पर फाउंडेशन के मदन नागपाल, सुजाता नागपाल, सत्य भूषण खुराना, पवन मनचन्दा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

