HomeNewsलिवासा अस्पताल अमृतसर में किडनी उपचार की नई तकनीकें शुरू

लिवासा अस्पताल अमृतसर में किडनी उपचार की नई तकनीकें शुरू

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर: लिवासा अस्पताल, अमृतसर ने किडनी रोगों के आधुनिक उपचार को बेहतर बनाने के लिए बॉडी कंपोजिशन मॉनिटर (बीसीएम) और अत्याधुनिक कंटीन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (सीआरआरटी) मशीन की शुरुआत की है। इन तकनीकों से गंभीर मरीजों के उपचार और किडनी देखभाल सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

अस्पताल ने एक वर्ष पहले किडनी ट्रांसप्लांट कार्यक्रम शुरू किया था। वर्तमान में यहां किडनी ट्रांसप्लांट, अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर, विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजी सेवाएं और ट्रांसप्लांट के बाद की देखभाल सहित सभी प्रमुख सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।नई सीआरआरटी तकनीक विशेष रूप से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को लगातार किडनी सपोर्ट प्रदान करती है।

यह उन मरीजों के लिए उपयोगी है, जो अस्थिर स्वास्थ्य स्थिति के कारण सामान्य डायलिसिस सहन नहीं कर पाते। वहीं, बीसीएम शरीर में तरल पदार्थों के संतुलन और शारीरिक संरचना का आकलन करने में सहायक है।

अस्पताल का किडनी ट्रांसप्लांट कार्यक्रम डॉ. राधिका गर्ग और डॉ. पारस राम सैनी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है, जिससे पंजाब और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विशेषज्ञ उपचार की सुविधा मिल रही है।

लिवासा हॉस्पिटल्स के सीईओ अनिरुद्ध यादव ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। वहीं, फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. राजीव कुंद्रा ने कहा कि नई तकनीकों से गंभीर मरीजों के उपचार और समग्र किडनी देखभाल की क्षमता बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments