HomeNewsएआई की दुनिया को आसान बनाएगी आर्यमन की पुस्तक

एआई की दुनिया को आसान बनाएगी आर्यमन की पुस्तक

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती उपयोगिता और उससे जुड़ी चुनौतियों को सरल भाषा में समझाने के उद्देश्य से पंचकूला के युवा लेखक आर्यमन नागरथ ने ‘एआई अनरैवेल्ड’ पुस्तक लिखी है। इसमें एआई की बुनियादी अवधारणाओं, व्यावहारिक उपयोगों और भविष्य की संभावनाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

पुस्तक में शिक्षा, रोजगार, व्यावसायिक नवाचार और बदलते कार्यक्षेत्र पर एआई के प्रभावों के साथ डेटा गोपनीयता, एल्गोरिदम में पक्षपात और तकनीक के जिम्मेदार इस्तेमाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई है। वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से इसे आम पाठकों के लिए उपयोगी बनाने का प्रयास किया गया है।

पुस्तक को सिलिकॉन वैली की एक प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी के वरिष्ठ निदेशक और एक विश्वविद्यालय के कैंपस निदेशक का समर्थन मिला है। उद्योग जगत के पेशेवरों और कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने भी इसकी सराहना की है।

आर्यमन ने आईआईटी गुवाहाटी के टेक्नोथलॉन में अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया है।वह एआई आधारित शोध परियोजना भी पूरी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि तकनीक के प्रति रुचि और वास्तविक समस्याओं के समाधान में इसकी भूमिका समझने की जिज्ञासा ने उन्हें पुस्तक लिखने के लिए प्रेरित किया। पुस्तक प्रमुख पुस्तक विक्रेताओं और अमेजन पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments