HomeNewsडीसी मॉडल की दो शिक्षिकाओं को श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार

डीसी मॉडल की दो शिक्षिकाओं को श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-7 की दो शिक्षिकाओं नीता कालिया और रेनू शर्मा को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित ‘गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन’ समारोह में श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और विद्यालय के प्रति योगदान के लिए प्रदान किया गया।

25 वर्षों से अधिक शिक्षण अनुभव रखने वाली नीता कालिया कक्षा पहली और दूसरी की प्राथमिक समन्वयक हैं। वह बच्चों को स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन देने के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। वहीं, हिंदी में एमए और बीएड रेनू शर्मा शिक्षण के साथ विद्यालय के कंप्यूटर संबंधी कार्यों और प्रशासनिक सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक भरत बी. गुप्ता, निदेशक उषा गुप्ता और प्रधानाचार्या दीपिका भारद्वाज ने दोनों शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उनकी निष्ठा, मेहनत और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान शिक्षकों का उत्साह बढ़ाते हैं और युवा पीढ़ी के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने भारत विकास परिषद का भी आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments