HomeNewsएमसीएम में हुआ शानदार शुभारम्भ शब्दों और विचारों के उत्सव

एमसीएम में हुआ शानदार शुभारम्भ शब्दों और विचारों के उत्सव

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय और पंजाब विश्वविद्यालय के अंग्रेजी एवं, सांस्कृतिक अध्ययन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय साहित्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पंजाब विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष प्रो. मीनू गुप्ता और एमसीएम की कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने की।

महोत्सव में लेखक, विद्वान, प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी और साहित्य प्रेमी शामिल हुए।पहले सत्र में डॉ. नील कमल पुरी की पुस्तक ‘इन द स्काई: ए चंडीगढ़ क्रॉनिकल’ पर चर्चा हुई।डॉ. सुखप्रीत भाटिया ने लेखक से संवाद किया।

दूसरे सत्र में डॉ. सकून सिंह के उपन्यास ‘फोर्टीन स्प्रिंग्स ऑफ सेपरेशन’ पर चर्चा हुई, जिसमें स्मृति, विस्थापन और अपनत्व जैसे विषयों पर विचार रखे गए। सत्र का संचालन डॉ. सुनैना जैन ने किया।तीसरे सत्र में संतोष के. सिंह की पुस्तक ‘द डेराज़: कल्चर, डाइवर्सिटी एंड पॉलिटिक्स’ पर चर्चा हुई। डॉ. सुमनदीप कौर ने लेखक से संवाद किया।

पहले दिन का समापन टीम राब्ता की दास्तानगोई प्रस्तुति से हुआ। परिसर में पुस्तकों, छायाचित्रों, पोस्टरों, कलाकृतियों और खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि साहित्य समाज, संस्कृतियों और पीढ़ियों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments