HomeNewsएसए जैन स्कूल में मृगावती जैन किड्स प्लेवे का शुभारंभ

एसए जैन स्कूल में मृगावती जैन किड्स प्लेवे का शुभारंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

अम्बाला: एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल में रविवार को शुरुआती बाल शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘मृगावती जैन किड्स प्लेवे’ का भव्य उद्घाटन किया गया। बच्चों के लिए सीखने को आनंददायक और रचनात्मक बनाने के उद्देश्य से तैयार यह प्लेवे उनके प्रारंभिक वर्षों में बौद्धिक, सामाजिक और नैतिक विकास पर केंद्रित रहेगा।

समारोह श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में आयोजित हुआ। आचार्या डॉ. श्री इंद्रजीत विजय जी महाराज (स्थानक) तथा परम विदुषी सुमनिशा जी महाराज (आदि स्थानक) के गुरु प्रवचन ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। उनके मार्गदर्शन में बच्चों के विकास को नैतिक एवं मानवीय मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया गया।

दोनों संतों के पावन हाथों से प्लेवे का उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री टेक चंद एवं श्री सतीश कुमार जैन सहित परिवार के सदस्यों और प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रबंधक समिति के प्रधान श्री रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव श्री हितेश जैन, मैनेजर श्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष श्री सुनील जैन तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने कहा कि प्लेवे बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सोचने-समझने की क्षमता विकसित करने के लिए एक सकारात्मक मंच साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments