HomeNewsएसोचैम ने किया हेल्थ, ब्यूटी एवं वेलनेस संगोष्ठी 2026 के तीसरे संस्करण...

एसोचैम ने किया हेल्थ, ब्यूटी एवं वेलनेस संगोष्ठी 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: एसोचैम द्वारा हेल्थ ब्यूटी एंड वेलनेस सिम्पोजियम 2026 के तीसरे संस्करण का सफल आयोजन चंडीगढ़ में किया गया। इस संगोष्ठी में नीति निर्माताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, वेलनेस लीडर्स, उद्यमियों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा भारत में स्वास्थ्य सेवाओं, वेलनेस, मेडिकल टूरिज्म, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर एवं महिला सशक्तिकरण के भविष्य पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में गुलाब चंद कटारिया, माननीय राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक, चंडीगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और शुभारंभ माननीय राज्यपाल के औपचारिक स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में राकेश भल्ला , चेयरमैन, एसोचैम चंडीगढ़ यूटी डेवलपमेंट काउंसिल ने आर्थिक विकास, नवाचार एवं सामाजिक कल्याण में स्वास्थ्य एवं वेलनेस क्षेत्र की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला।

अपने विशेष संबोधन में प्रसिद्ध आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष , फाउंडर, जीना सीखो एवं हिम्स हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन लाने हेतु प्रिवेंटिव हेल्थकेयर, समग्र वेलनेस एवं आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान एसोचैम के उद्योग सदस्यों को उद्योग विकास एवं सामाजिक कल्याण में उनके योगदान के लिए माननीय राज्यपाल द्वारा सम्मानित भी किया गया।अपने मुख्य संबोधन में गुलाब चंद कटारिया ने राष्ट्र निर्माण में एसोचैम के निरंतर प्रयासों की सराहना की तथा हेल्थ, ब्यूटी एवं वेलनेस संगोष्ठी की वर्षों में हुई उल्लेखनीय प्रगति की प्रशंसा की।

उन्होंने उद्योग जगत एवं सभी हितधारकों से टीबी मरीजों को गोद लेने, उपचार एवं पोषण कार्यक्रमों को सहयोग देने, जागरूकता फैलाने तथा ऐसे अभियानों को चंडीगढ़ से आगे अन्य क्षेत्रों तक विस्तारित करने की अपील की।उन्होंने नशा मुक्ति के महत्व पर भी जोर देते हुए सभी वर्गों से “नशा मुक्त पंजाब” के लक्ष्य को साकार करने हेतु जागरूकता अभियान, पुनर्वास सहायता, काउंसलिंग सेवाओं एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

संगोष्ठी में तीन महत्वपूर्ण विषयगत सत्र आयोजित किए गए, जिनमें ग्लोबल हेल्थ एवं मेडिकल टूरिज्म, फार्मा एवं वेलनेस इंडस्ट्री इनोवेशन तथा नेतृत्व, उद्यमिता, स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इकबाल सिंह चीमा, को-चेयरमैन (सह-अध्यक्ष), एसोचैम पंजाब स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कार्यकारी निदेशक), पंजाब फिल्म सिटी ने सभी गणमान्य अतिथियों, साझेदारों, वक्ताओं, प्रतिनिधियों एवं उद्योग सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगोष्ठी को भव्य सफलता बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments