HomeReligionदिगम्बर जैन मंदिर, चंडीगढ़ में रविवार को जैन मिलन का आयोजन...

दिगम्बर जैन मंदिर, चंडीगढ़ में रविवार को जैन मिलन का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: श्री दिगम्बर जैन मंदिर, चंडीगढ़ में रविवार को जैन मिलन चंडीगढ़ के तत्वावधान में मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्ताम्बर दीप अर्चना का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर ट्राइसिटी से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

जैन मिलन चंडीगढ़ शाखा पिछले लगभग 33 वर्षों से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को इस धार्मिक आयोजन का नियमित आयोजन करती आ रही है। इस बार आयोजन का सौभाग्य श्रीमती कविता जैन एवं उनके परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जैन मिलन चंडीगढ़ तथा श्री दिगम्बर जैन समाज की कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहे।

पाठ के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी, चंडीगढ़ के मुख्य सचिव संत कुमार जैन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा जैन साधुओं की पीछी को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि पीछी बनाने के लिए मोरों की हत्या नहीं की जाती, बल्कि प्राकृतिक रूप से झड़ने वाले मोरपंखों का ही उपयोग किया जाता है।

उन्होंने कहा कि मोरपंख का उपयोग विभिन्न धर्मों की धार्मिक परंपराओं में भी होता है, ऐसे में केवल जैन समाज को निशाना बनाना अनुचित है। उन्होंने समाज से इस मुद्दे पर एकजुट होकर सरकार को ज्ञापन देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक भोजन (भोज) का प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments