सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ: अथर्व यूनिवर्सिटी, मुंबई ने काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) से मान्यता प्राप्त पांच वर्षीय बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बी-आर्क) कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय का यह कोर्स छात्रों को आधुनिक वास्तुकला की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
बी-आर्क कार्यक्रम का पाठ्यक्रम उद्योग की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण, रिसर्च, नवाचार और व्यावहारिक अनुभव पर विशेष जोर दिया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को डिज़ाइन, तकनीक, स्थायी विकास (सस्टेनेबल डिज़ाइन) और आधुनिक आर्किटेक्चर से जुड़े नवीनतम रुझानों की गहन जानकारी प्रदान की जाएगी।
विश्वविद्यालय का कहना है कि यह कार्यक्रम छात्रों को रचनात्मक सोच, तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक कौशल विकसित करने में मदद करेगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्किटेक्चर के क्षेत्र में सफल करियर बना सकें। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित पात्रता के अनुसार प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

