HomeEducationऔद्योगिक भ्रमण में एमसीएम विद्यार्थियों ने सीखी फार्मा तकनीक

औद्योगिक भ्रमण में एमसीएम विद्यार्थियों ने सीखी फार्मा तकनीक

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) ने माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस के अवसर पर माइक्रोविन प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया।

इस दौरान माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी की छात्राओं ने फार्मास्युटिकल उद्योग की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और उत्पादन प्रक्रिया से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को सैंपलिंग, कच्चे माल के भंडारण एवं दस्तावेजीकरण, गुणवत्ता नियंत्रण (क्यूसी), गुणवत्ता आश्वासन (क्यूए), प्रयोगशाला परीक्षण, एपीआई व बल्क ड्रग निर्माण तथा गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (जीएमपी) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

विद्यार्थियों ने उद्योग में गुणवत्ता मानकों और नियामकीय प्रक्रियाओं के महत्व को भी समझा।माइक्रोविन के प्रबंध निदेशक राकेश विग ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने उद्यमशीलता के अनुभव साझा किए। उन्होंने फार्मास्युटिकल क्षेत्र में तकनीकी दक्षता, व्यावहारिक समझ और उद्योग-केंद्रित कौशल की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि ऐसे उद्योग-शिक्षा संवाद विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक वातावरण से जोड़ने में मदद करते हैं। साथ ही, इससे उन्हें फार्मास्युटिकल क्षेत्र में उपलब्ध करियर, शोध और उद्यमिता के अवसरों को समझने का अवसर मिलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments