HomeNewsबच्चों में कॉर्निया प्रत्यारोपण के लिए डॉ. अशोक शर्मा को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

बच्चों में कॉर्निया प्रत्यारोपण के लिए डॉ. अशोक शर्मा को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: कॉर्निया सेंटर, चंडीगढ़ के निदेशक एवं प्रसिद्ध कॉर्निया सर्जन डॉ. अशोक शर्मा को अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में आयोजित अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑफ्थैल्मोलॉजी (एएओ) के वार्षिक सम्मेलन में बेस्ट पोडियम पोस्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार बच्चों में कॉर्निया प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला।

‘पीडियाट्रिक कॉर्नियल ट्रांसप्लांट्स: 21 ईयर्स ऑफ रिव्यू’ विषय पर उनकी प्रस्तुति में 21 वर्षों के अनुभव और जटिल मामलों के उपचार को दर्शाया गया। डॉ. शर्मा अब तक नवजात शिशुओं और बच्चों में 250 से अधिक कॉर्निया प्रत्यारोपण कर चुके हैं। उनके सबसे कम उम्र के मरीज की आयु मात्र दो माह थी।

उन्होंने स्क्लेरोकॉर्निया से पीड़ित एक बच्ची की दोनों आंखों की सफल सर्जरी की, जिसके बाद उसे दृष्टि प्राप्त हुई और अब वह स्कूल जा रही है। पीजीआईएमईआर के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शर्मा नेत्रदान जागरूकता के लिए भी सक्रिय हैं और आई बैंक सोसायटी, चंडीगढ़ के संस्थापक मानद सचिव रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments