HomeNews'मेरा बच्चा है तू’ डायलॉग से चर्चित राकेश बेदी ने रमन जुनेजा...

‘मेरा बच्चा है तू’ डायलॉग से चर्चित राकेश बेदी ने रमन जुनेजा को किया सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

जीरकपुर: फिल्म धुरंधर 2 के चर्चित संवाद ‘मेरा बच्चा है तू’ से सुर्खियों में आए अभिनेता राकेश बेदी ने ट्राइसिटी की रियल एस्टेट कंपनी प्रोप निवेश के मैनेजिंग डायरेक्टर रमन जुनेजा को सम्मानित किया। नई दिल्ली के हयात होटल में फेम प्लेयर द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान प्राप्त करने पर रमन जुनेजा ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का अवसर है। उन्होंने बताया कि प्रोप निवेश पिछले 17 वर्षों से रियल एस्टेट क्षेत्र में सक्रिय है और ट्राइसिटी के अलावा गोवा, दिल्ली, गुरुग्राम, जेवर, वृंदावन, हिमाचल, दुबई सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रॉपर्टी व निवेश से जुड़े अवसर उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने बताया कि कंपनी जल्द ही गोवा में होटल प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बना रही है। इसके तहत निवेशकों को होटल कमरों के स्वामित्व और आय से जुड़े विकल्प दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रॉपर्टी खरीद से लेकर लोन सुविधा तक ग्राहकों को एक ही मंच पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments