HomeNewsएक्शन टेसा ने मनाया नेशनल कारपेंटर डे, मेगा बेनिफिट प्रोग्राम की घोषणा

एक्शन टेसा ने मनाया नेशनल कारपेंटर डे, मेगा बेनिफिट प्रोग्राम की घोषणा

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली, 25 सितंबर: एक्शन ग्रुप की कंपनी और वुड पैनल प्रोडक्ट्स की प्रमुख निर्माता एक्शन टेसा ने 24 सितंबर को देशभर में 50 से अधिक स्थानों पर नेशनल कारपेंटर डे मनाया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘संग संग चलें, आगे बढ़ें’ रही। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कारपेंटर समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।

कारपेंटरों को फर्नीचर और इंटीरियर इंडस्ट्री की रीढ़ मानते हुए कंपनी ने 2026-27 के लिए मेगा कारपेंटर बेनिफिट प्रोग्राम की घोषणा की। इसके तहत कारपेंटर परिवारों को बेटी की शादी के लिए एक्शन टेसा प्रोडक्ट्स से बने फर्नीचर पैकेज के रूप में ₹50,000 तक की सहायता दी जाएगी। मेधावी विद्यार्थियों को ₹11,000 की छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा ‘सुपर 30’ पहल के तहत चयनित उम्मीदवारों को एमएसएमई के सहयोग से तीन माह के आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पूर्ण सहायता मिलेगी। कारपेंटर सदस्यों को ₹2 लाख तक का ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी दिया जाएगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने कहा कि पहल का उद्देश्य कारपेंटरों और उनके परिवारों के साथ मजबूत एवं दीर्घकालिक संबंध बनाना है। सभी लाभ TESA Connect ऐप के माध्यम से उपलब्ध होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments