सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: लेजी आई (बाइलैटरल एम्ब्लियोपिया) से पीड़ित पूर्वी अफ्रीका के कोमोरोस की 19 वर्षीय युवती का मैक्स अस्पताल मोहाली में आंखों का नॉर्मल विज़न सफलतापूर्वक रिस्टोर किया गया।बाइलैटरल एम्ब्लियोपिया एक न्यूरो-डेवलपमेंट डिसऑर्डर है जिसमें बचपन के विकास के दौरान मस्तिष्क को दोनों आँखों से धुंधली छवियाँ प्राप्त होने के कारण दोनों आँखों की दृष्टि क्षमता काफी कम हो जाती है।
उसकी दोनों आँखों की दृष्टि लगभग 6/18 थी, जिसका अर्थ है कि वह दोनों आँखों से विजन चार्ट की केवल ऊपरी 4 पंक्तियाँ ही पढ़ सकती थी।निदान के बाद, मैक्स अस्पताल में कंसल्टेंट – ऑप्थल्मोलॉजी डॉ रमनदीप कौर के नेतृत्व में नेत्र रोग विशेषज्ञों की एक टीम ने एम्ब्लियोपिया थेरेपी का उपयोग करते हुए एक सुनियोजित उपचार योजना शुरू की। यह थेरेपी तीन महीने की अवधि में सहायक देखभाल और नियमित निगरानी के साथ दी गई। थेरेपी के दौरान रोगी की दृष्टि में उल्लेखनीय सुधार हुआ और दोनों आँखों की दृष्टि धीरे-धीरे 6ध/6 तक पहुँच गई, जो कम्पलीट विजुअल रिकवरी का संकेत है।
डॉ रमनदीप कौर ने कहा, एम्ब्लियोपिया का इलाज करना मुश्किल है, खासकर 10 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों में, क्योंकि उपचार आमतौर पर जीवन के शुरुआती चरण में शुरू करने पर अधिक प्रभावी होता है। हालांकि, डिजिटल विजन थेरेपी में प्रगति के साथ, अब हम बाद की उम्र में आने वाले रोगियों में भी महत्वपूर्ण सुधार प्राप्त करने में सक्षम हैं।

