HomeHealth & Fitnessमैक्स हॉस्पिटल मोहाली में 11 घंटे की दुर्लभ हार्ट सर्जरी, 52 वर्षीय...

मैक्स हॉस्पिटल मोहाली में 11 घंटे की दुर्लभ हार्ट सर्जरी, 52 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 52 वर्षीय हार्ट मरीज की 11 घंटे लंबी जटिल सर्जरी कर उसे नई जिंदगी दी। रोपड़ निवासी मोहिंदर कुमार दिल के तीन वाल्वों की गंभीर बीमारी और महाधमनी (एओर्टा) में 53 मिमी के बड़े एन्यूरिज्म से पीड़ित थे। पिछले तीन वर्षों से हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीज की हालत पिछले चार महीनों में लगातार बिगड़ रही थी और उन्हें सांस लेने में गंभीर तकलीफ होने लगी थी।

जांच में पता चला कि दिल के तीनों वाल्व प्रभावित थे और हृदय की कार्यक्षमता सामान्य क्षमता का केवल 30 प्रतिशत रह गई थी, जिससे सर्जरी बेहद जोखिमपूर्ण हो गई थी। इसके बावजूद मैक्स हॉस्पिटल में सीनियर डायरेक्टर एवं विभागाध्यक्ष कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी डॉ. शशि जिंदल तथा प्रिंसिपल कंसल्टेंट एवं हेड कार्डियक एनेस्थीसिया एंड इंटेंसिव केयर डॉ. शैलेश ओझा के नेतृत्व में मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम ने एक ही ऑपरेशन में दो वाल्व बदले, तीसरे वाल्व की मरम्मत की और एओर्टा के प्रभावित हिस्से का पुनर्निर्माण किया।

डॉ. जिंदल ने बताया कि इस तरह के मामले बेहद दुर्लभ होते हैं और आमतौर पर इनका इलाज अलग-अलग चरणों में किया जाता है। मरीज की स्थिति को देखते हुए सभी प्रक्रियाएं एक साथ करना जरूरी था। डॉ. ओझा ने कहा कि कम हृदय क्षमता के बावजूद सर्जरी सफल रही। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में लगातार सुधार हुआ और 16 दिन बाद उन्हें स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments