HomeSportस्पेशलाइज्ड ड्रैग फ्लिक कैंप बना भारतीय महिला हॉकी टीम की सफलता की...

स्पेशलाइज्ड ड्रैग फ्लिक कैंप बना भारतीय महिला हॉकी टीम की सफलता की कुंजी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप न्यूजीलैंड 2025-26 में शानदार खिताबी जीत के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की ड्रैग फ्लिकर्स ने अपनी सफलता का श्रेय टूर्नामेंट से पहले आयोजित स्पेशलाइज्ड ड्रैग फ्लिक ट्रेनिंग कैंप को दिया है। खिलाड़ियों ने बताया कि डच हॉकी के दिग्गज ड्रैग फ्लिकर टेक टेकेमा के मार्गदर्शन में मिले प्रशिक्षण से पेनल्टी कॉर्नर को प्रभावी ढंग से गोल में बदलने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन ‘आनंदना’ के सहयोग से आयोजित इस विशेष कैंप में पेनल्टी कॉर्नर एग्जीक्यूशन, ड्रैग फ्लिकिंग तकनीक को निखारने और मैच के दौरान बेहतर निर्णय लेने पर विशेष ध्यान दिया गया। भारतीय खिलाड़ियों दीपिका, ललतांतलुआंगी और अन्नू ने इस दौरान गहन अभ्यास किया।

कैंप की मेहनत का असर पूरे टूर्नामेंट में साफ दिखाई दिया, जहां भारतीय टीम ने पेनल्टी कॉर्नर से 13 गोल दागे। दीपिका ने छह गोल कर संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर बनने का गौरव हासिल किया।

कोका-कोला इंडिया एंड साउथ वेस्ट एशिया की वाइस प्रेसिडेंट (पब्लिक अफेयर्स, कम्युनिकेशन एंड सस्टेनेबिलिटी) देवयानी राणा ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल, टीमवर्क और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय महिला हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए फाउंडेशन की निरंतर प्रतिबद्धता भी दोहराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments