HomeHealth & Fitnessमोहाली में खुलेगा ‘पारस मेडसेंटर’ जिसका उद्घाटन 25 अप्रैल को होगा

मोहाली में खुलेगा ‘पारस मेडसेंटर’ जिसका उद्घाटन 25 अप्रैल को होगा

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: पारस हेल्थ पंचकूला ने मोहाली में ‘पारस मेडसेंटर’ शुरू करने की घोषणा की है, जिसका उद्घाटन 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह पहल क्षेत्र के लोगों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

‘पारस मेडसेंटर’ के तहत मरीजों को ओपीडी कंसल्टेशन, डायग्नोस्टिक सेवाएं, प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप और फॉलो-अप केयर जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। इसका उद्देश्य लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य जरूरतों के लिए दूर अस्पतालों के चक्कर लगाने से राहत देना और समय पर इलाज सुनिश्चित करना है।

पारस हेल्थ पंचकूला के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि इस सेंटर का उद्देश्य एडवांस्ड हेल्थकेयर को समुदाय के और करीब लाना है। उन्होंने कहा कि बेहतर चिकित्सा सेवाएं आसानी से सुलभ और सुविधाजनक होनी चाहिए, ताकि मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सके।तेजी से विकसित हो रहे मोहाली क्षेत्र में बढ़ती स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह सेंटर आधुनिक सुविधाओं और आरामदायक माहौल के साथ तैयार किया गया है।

यह पहल न केवल शुरुआती जांच और समय पर उपचार को बढ़ावा देगी, बल्कि लोगों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य सुधार में भी मददगार साबित होगी।यह नया सेंटर पारस हेल्थ की क्षेत्र में मौजूदगी को और मजबूत करेगा और एक कनेक्टेड हेल्थकेयर सिस्टम बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments