HomeNewsतेज बारिश के बावजूद रक्तदान शिविर में 54 लोगों ने किया रक्तदान

तेज बारिश के बावजूद रक्तदान शिविर में 54 लोगों ने किया रक्तदान

खुडा अलीशेर के सुरिंदर सिंह ने 151वीं बार रक्तदान कर पेश की सेवा की मिसाल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से विश्वास फाउंडेशन, पंचकूला और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, यूटी चंडीगढ़ के सहयोग से सेक्टर-22 सी स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

तेज बारिश के बावजूद लोगों ने उत्साह के साथ शिविर में भाग लिया और 54 यूनिट रक्तदान किया।विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ, लेकिन तेज बारिश के कारण इसे दोपहर 1:30 बजे समाप्त करना पड़ा। शिविर में कुल 61 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया।

स्वास्थ्य जांच के बाद 54 लोग रक्तदान के योग्य पाए गए, जबकि सात लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कारणों से चिकित्सकों ने रक्तदान की अनुमति नहीं दी। जीएमसीएच-32 की ब्लड बैंक टीम ने 54 यूनिट रक्त एकत्रित किया।शिविर में खुडा अलीशेर निवासी सुरिंदर सिंह ने 151वीं बार रक्तदान कर मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की नोडल ऑफिसर पूनम मलिक ने रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। सभी रक्तदाताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। शिविर की सफलता में सभी सहयोगी संस्थाओं और ब्लड बैंक टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments