सिटीन्यूज़ नॉउ
मोहाली: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने बुधवार को लिवासा अस्पताल , मोहाली में एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया।सेंटर में अत्याधुनिक रेडिएशन टेक्नोलॉजी उपलब्ध है, जिसका उद्देश्य होलिस्टिक और मल्टी-डिसीप्लिनरी अप्रोच के साथ सटीक, प्रभावी और पेशेंट सेंट्रिक कैंसर उपचार प्रदान करना है।
इस अवसर पर बोलते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा, इस एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर का शुभारंभ पंजाब में कैंसर देखभाल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक तकनीक और समय पर उपचार तक पहुंच लाइफ-सेविंग अंतर ला सकती है, और ऐसी पहल से पूरे क्षेत्र के रोगियों को लाभ होगा।
सीईओ- लिवासा हॉस्पिटल्स, अनुराग यादव ने कहा कि एडवांस्ड रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर का उद्घाटन, समुदायों के करीब विश्व स्तरीय कैंसर देखभाल प्रदान करने के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है। टीम में डायरेक्टर-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ जतिन सरीन और पूरी टीम शामिल हैं।

