HomeNewsवर्ल्ड प्रीमैच्योरिटी डेमेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

वर्ल्ड प्रीमैच्योरिटी डेमेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: वर्ल्ड प्रीमैच्योरिटी डे के अवसर पर क्लाउडनाइन अस्पताल, मोहाली के बाल रोग एवं नवजात शिशु रोग विभाग की प्रमुख डॉ. रश्मि पांडोव ने अपनी क्लिनिकल टीम, जिसमें डॉ. वेणु कुलकर्णी भी शामिल थीं, के साथ मिलकर शुक्रवार को श्री धन्वंतरि आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, चंडीगढ़ में मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम (एनआरपी) पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया।

एनआरपी के नवीनतम 9वें संस्करण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस सत्र का उद्देश्य उभरते चिकित्सा पेशेवरों के जीवनरक्षक नैदानिक कौशल को मजबूत करना और समय से पहले जन्मे तथा विशेष चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता वाले नवजात शिशुओं की देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

सत्र के दौरान डॉ. रश्मि ने मेडिकल ग्रेजुएट्स को जन्म के तुरंत बाद के बेहद महत्वपूर्ण ‘गोल्डन मिनट’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान त्वरित आकलन, साक्ष्य-आधारित चिकित्सकीय हस्तक्षेप और डिलीवरी रूम में प्रभावी टीमवर्क के महत्व पर जोर दिया।

सत्र में समय से पहले जन्मे शिशुओं की विशेष देखभाल एवं उनके शरीर का तापमान बनाए रखने, प्रसव से पहले परामर्श, डिलीवरी रूम की तैयारी एवं आवश्यक उपकरणों के उचित इस्तेमाल के साथ-साथ तापमान नियंत्रण, सांस की नली का प्रबंधन, श्वसन और रक्त संचार से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

डॉ. रश्मि ने कहा कि वर्ल्ड प्रीमैच्योरिटी डे हमें याद दिलाता है कि समय से पहले जन्मे और कमजोर नवजात शिशुओं को भी स्वस्थ भविष्य की पूरी संभावना मिलनी चाहिए। जन्म के बाद के शुरुआती कुछ मिनट नवजात के दीर्घकालिक स्वास्थ्य और मस्तिष्क के विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments