HomeHealth & Fitnessशैल्बी अस्पताल मोहाली में जटिल पेरिफेरल वैस्कुलर बायपास प्रक्रिया की गई

शैल्बी अस्पताल मोहाली में जटिल पेरिफेरल वैस्कुलर बायपास प्रक्रिया की गई

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: शैल्बी अस्पताल मोहाली में हाल ही में 68 वर्षीय एक मरीज की जटिल पेरिफेरल वैस्कुलर बायपास सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आर्मी से सेवानिवृत्त इकबाल सिंह गंभीर पेरिफेरल वैस्कुलर डिजीज और क्रिटिकल लिंब इस्किमिया की समस्या से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंचे थे।

शैल्बी अस्पताल,मोहाली के मुख्य कार्डियक और वैस्कुलर सर्जन डॉ. हरिंदर सिंह बेदी के नेतृत्व में एक बहु विषयक वैस्कुलर टीम ने मरीज के प्रभावित लिंब में पूरी तरह से रक्त संचार बहाल किया। इससे मरीज एम्प्यूटेशन से बच गया और उन्हें गंभीर दर्द से राहत मिली।

डॉ. बेदी ने कहा, “ब्लॉक धमनी मार्ग से रक्त प्रवाह को फिर से चालू करने के लिए मरीज की ही नस का उपयोग करके लोअर एक्सट्रीमिटी पेरिफेरल वैस्कुलर बायपास किया गया। इसके परिणामस्वरूप टाँग के दर्द से तुरंत राहत मिली, रक्त संचार पूरी तरह बहाल हुआ और मरीज को स्थिर स्थिति में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।” कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ. आयुषी ने बताया, “गंभीर पेरिफेरल वैस्कुलर डिजीज रक्त प्रवाह को अत्यधिक सीमित कर देता है, जिससे पैरों के टिशू के नष्ट होने का खतरा बन जाता है।

इस सटीक बाईपास प्रक्रिया को अंजाम देकर हमने सामान्य रक्त प्रवाह को सफलतापूर्वक बहाल किया, जिससे मरीज एम्प्यूटेशन से बच गया और दर्द में राहत मिली।”प्रक्रिया के तुरंत बाद मरीज को दर्द से राहत महसूस हुई और एक छोटे तथा सुरक्षित रिकवरी काल के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments