HomeHealth & FitnessPGAH करेगा मेहर हॉस्पिटल का अधिग्रहण, भर्ती अभियान में 1,400 से अधिक...

PGAH करेगा मेहर हॉस्पिटल का अधिग्रहण, भर्ती अभियान में 1,400 से अधिक स्वास्थ्य पेशेवरों ने लिया हिस्सा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: उत्तर भारत में गुणवत्तापूर्ण एवं विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, जीरकपुर स्थित मेहर हॉस्पिटल के अधिग्रहण की प्रक्रिया में है। अस्पताल के एकीकरण से पहले आयोजित दो दिवसीय भर्ती अभियान को स्वास्थ्य पेशेवरों का जबरदस्त response मिला।

अभियान में ट्राइसिटी के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से 1,400 से अधिक स्वास्थ्य पेशेवरों ने भाग लिया। इनमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, तकनीशियन, फार्मासिस्ट, अलाइड हेल्थकेयर एवं प्रशासनिक कर्मचारी शामिल रहे। बड़ी संख्या में पेशेवरों की भागीदारी को पार्क ग्रुप के क्लिनिकल एक्सीलेंस और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ते विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

150 से अधिक बिस्तरों की क्षमता वाला मेहर हॉस्पिटल एनएबीएच-मान्यता प्राप्त मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल है। यहां एक ही छत के नीचे सेकेंडरी और टर्शियरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की गई हैं।

पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. अंकित गुप्ता ने कहा कि भर्ती अभियान को मिली प्रतिक्रिया पार्क ग्रुप के विजन में स्वास्थ्य पेशेवरों के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मेहर हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सा विशेषज्ञों और मरीज-केंद्रित देखभाल को एक साथ लाकर बेहतर एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments