HomeNewsसती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी की जयंती पर ओल्ड एज होम...

सती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी की जयंती पर ओल्ड एज होम में सेवा कार्य

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: परम पूज्य सती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी की जयंती के उपलक्ष्य में 3 से 9 अगस्त तक चल रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से सेक्टर-15 स्थित रेडक्रॉस संचालित ओल्ड एज होम में बुजुर्गों के लिए भोजन एवं फल वितरण किया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास के नेतृत्व में संस्था की देवियों ने बुजुर्गों को प्रेमपूर्वक भोजन एवं फल वितरित किए तथा उनका कुशलक्षेम जानकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की। इस सेवा कार्य में संस्था के अनुयायी नन्द किशोर मुंजाल एवं जनक मुंजाल ने भी श्रद्धापूर्वक सहयोग दिया।

साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि सती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी का संपूर्ण जीवन सेवा, करुणा और मानवता के मूल्यों को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा मानवीय और पुण्य कार्य है तथा प्रत्येक व्यक्ति को उनके प्रति सम्मान, स्नेह और संवेदनशीलता का भाव बनाए रखना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments