HomeNewsसांसद मनीष तिवारी ने पीएचडीसीसीआई के 12वें इन्स-आउट एक्सपो का उद्घाटन किया

सांसद मनीष तिवारी ने पीएचडीसीसीआई के 12वें इन्स-आउट एक्सपो का उद्घाटन किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के 12वें इन्स-आउट एक्सपो का उद्घाटन शनिवार को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने किया। 25 से 28 सितंबर तक चलने वाली चार दिवसीय प्रदर्शनी में आर्किटेक्चर, कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट, इंटीरियर डिजाइन, टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन के क्षेत्र में नवीनतम उत्पादों व तकनीकों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

उद्घाटन समारोह में पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ ने प्रारंभिक संबोधन दिया, जबकि चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन रजनीश बंसल ने स्वागत भाषण दिया।तिवारी ने चंडीगढ़ की वैश्विक पहचान और ली कॉर्बुजिए की वास्तुकला विरासत को रेखांकित करते हुए कहा कि शहर आधुनिक शहरी नियोजन और विकास का उदाहरण है। उन्होंने टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और डिजाइन के माध्यम से भविष्य की संभावनाओं पर जोर दिया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच. एस. लक्की ने प्रदर्शनी को उद्योग जगत के लिए उपयोगी मंच बताया।

क्रिडई पंजाब के अध्यक्ष जगजीत सिंह माझा ने ऐसे आयोजनों को नवाचार और उभरती तकनीकों के प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण बताया। समापन पर चंडीगढ़ चैप्टर के को-चेयर सुव्रत खन्ना ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments